मनासा में किशोरी अंजलि नायक की संदिग्ध आत्महत्या, परिजनों ने न्याय न मिलने पर चक्का जाम किया, पुलिस जांच में जुटी, स्थिति तनावपूर्ण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मनासा क्षेत्र के ग्राम ढाबा में किशोरी अंजलि नायक की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अंजलि ने कथित रूप से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, बड़ी मम्मी और बुआ द्वारा लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई न होने पर परिजन रविवार को जवासा-भादवा माता चौराहा पर चक्का जाम कर बैठे। चार दिन बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच जारी होने की बात कही, लेकिन परिजन न्याय की मांग पर अड़े रहे। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और पुलिस ने आसपास का निगरानी बढ़ा दी है।

Top