वैश्य महासम्मेलन द्वारा रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की जिला युवा इकाई, नीमच द्वारा संकल्प दिवस के अवसर पर 08 फरवरी को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक, नीमच में रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के संस्थापक, स्वर्गीय वैश्य  नारायण प्रसाद जी गुप्ता (नानाजी) की पुण्य स्मृति में किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं समाज में सेवा भावना को मजबूत करना है। इस रक्तदान शिविर में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग ले रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बना | इस अवसर पर संतोष चोपड़ा, जम्बू कुमार जैन, गोविंद प्रवल, मनोज माहेश्वरी सहित वैश्य समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहें। आयोजन को लेकर युवाओं के साथ-साथ महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला |

Top