मध्य प्रदेश बनेगा पहला राज्य, जहां राशन मिलेगा चेहरा दिखाते ही , खत्म होगा फिंगरप्रिंट का झंझट | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मध्य प्रदेश सरकार राशन की दुकानों पर मिलने वाले अनाज की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब लोगों को फिंगरप्रिंट न मिलने, बार-बार दुकान के चक्कर लगाने और कम राशन मिलने की परेशानी नहीं होगी। नई व्यवस्था में राशन लेते समय मशीन पर सिर्फ चेहरा दिखाना होगा और पहचान हो जाएगी। जैसे ही दुकान पर राशन पहुंचेगा, हर परिवार के मोबाइल पर SMS आ जाएगा। राशन गोदाम से दुकान तक ट्रक की GPS से निगरानी होगी, ताकि रास्ते में अनाज की चोरी न हो। दुकान पर तौल भी कंप्यूटर से जुड़ी मशीन से होगी, जिससे कम तौलने की शिकायत खत्म होगी। राशन मिलने के बाद कितना गेहूं-चावल मिला, इसकी जानकारी भी SMS से मिलेगी। सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से राशन की दुकानों पर पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को पूरा हक का राशन मिलेगा।

Top