नीमच‑मंदसौर में भू‑माफिया की हेकड़ी धरी रह गई, अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने और मंदिर की आड़ में कॉलोनी काटने वाले भू‑माफिया कोमल बाफना की हेकड़ी मनासा में धरी रह गई। जानकारी के अनुसार बाफना ने श्री खाटू श्याम कॉलोनी के शुभारंभ में सीएम डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव का नाम और फोटो बिना अनुमति इस्तेमाल किया। साथ ही नकली व्यक्ति को अभय यादव बताकर स्वागत करवाया। जैसे ही प्रशासन को खबर लगी, पुलिस ने भरी सभा में बाफना को हिरासत में लिया। उन्हें कई घंटों थाने में बैठाया और लिखित माफीनामा लेने के बाद छोड़ा गया। लोकायुक्त में शिकायत दर्ज होने और जांच चलने के चलते अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर की कार्रवाई संभव है। नीमच‑मंदसौर में भू‑माफियाओं के लिए यह चेतावनी है कि कानून के ऊपर कोई नहीं।

Top