शराब और गुस्से की ताकत ने लिया भयानक रूप, उज्जैन में पिता ने अपने ही बेटे को उतरा मौत के घाट | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | क्या शराब और गुस्से की सनक इंसान को अपने ही बेटे की जान लेने पर मजबूर कर सकती है? ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है उज्जैन के पंवासा क्षेत्र में , जब एक शराबी पिता ने कथित तौर पर अपने 22 वर्षीय बेटे विशाल सोलंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना कांकड़ इलाके के एक घर में हुई, जहां मृतक पेशे से मिस्त्री था। जानकारी के अनुसार, मृतक की मां सावित्रीबाई ने सुबह बाथरूम के बाहर विशाल का शव देखा और शोर मचाया। सूचना पाकर परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घटना के समय पिता राय सिंह सोलंकी घर में नहीं था। रिश्तेदारों का कहना है कि शराब के नशे में आरोपी पिता अक्सर झगड़ा करता और मारपीट करता था। परिजनों के अनुसार, घटना की रात आरोपी ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद, विशाल सो रहा था कि पिता पीछे से आकर उसे बाथरूम में ले गया और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के मामा संतोष ने आरोप लगाया कि पहले कई बार घरेलू विवाद को लेकर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। CSP पुष्पा प्रजापति ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। यह घटना सवाल उठाती है कि क्या शराब और हिंसक स्वभाव इंसान को अपने ही बच्चों के खिलाफ इतना खतरनाक बना सकता है।

Top