अवैध निर्माण को रोकने कलेक्टर से लगाई गुहार, डॉ. राजकुमार मालानी ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के डॉ. राजकुमार मालानी द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रार्थीया उनकी पत्नी रानी मालानी की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में ग्राम भोलियावास, तहसील नीमच में 0.03 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। उनकी भूमि के पास ही प्रफुल्ल शुक्ला द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। प्रार्थीया ने तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी से कई बार शिकायत की थी, जिसमें दिनांक 29 जुलाई 2024 को अनुविभागीय अधिकारी ने ग्राम पंचायत बरूखेड़ा को निर्माण रोकने और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। हालांकि, आवेदन में यह भी कहा गया कि आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, और ग्राम पंचायत ने राजस्व सीमा होने का हवाला देते हुए अतिक्रमण हटाने में अक्षमता दिखाई। प्रार्थीया ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। उन्होंने जिला कलेक्टर से निवेदन किया है कि उनके अधिकार सुरक्षित करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

Top