नीमच: भारत ऑटो गैरेज में इको कार में आग, वाहन जलकर खाक | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच पुराना हाट मैदान क्षेत्र स्थित भारत ऑटो गैरेज में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खड़ी इको कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो बड़ी राहत की बात रही। जानकारी के अनुसार, इको कार (RJ 42 CA 3914) के मालिक किशोर पुरी गोस्वामी, निवासी बमोरी, जिला नीमच, ने वाहन को रिपेयरिंग के लिए गैरेज में खड़ा किया था। उसी दौरान अचानक कार में आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वायरिंग फॉल्ट बताया जा रहा है। आग लगते ही आसपास के लोग और गैरेज कर्मचारी मौके पर दौड़े और दमकल को सूचना दी। घटना स्थल पुराना हाट मैदान के पास, स्वर्णकार धर्मशाला के पीछे स्थित भारत ऑटो गैरेज है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, लेकिन समय रहते आग पर काबू पाया गया।

Top