जावद में श्री घाणावर तेली समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । नीमच जिले के जावद में  घाणावर तेली समाज द्वारा आयोजित तुलसी विवाह एवं द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को रामलीला मैदान, खोर दरवाजा जावद में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत भगवान की बारात से हुई, जो  चारभुजानाथ मंदिर, घाणावर तेली समाज, निम्बाहेड़ा (राजस्थान) से आई। इसके बाद गायत्री परिवार द्वारा मन्त्रोच्चार के बीच 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर जीवनसाथी बने। विवाह समारोह में नवदम्पतियों को समाजजन और वरिष्ठ सदस्यों ने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की। आयोजन में समाज के सदस्य, परिवारजन और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाज द्वारा इस प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य न केवल परंपरा को जीवित रखना है, बल्कि युवा जोड़ों के लिए आर्थिक सहयोग और सामाजिक समरसता भी सुनिश्चित करना है। सम्मेलन ने समुदाय में भाईचारे और उत्साह की भावना को नई ऊंचाई दी।

Top