नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच सावन से सावन बालाजी मंदिर तक पहुंच मार्ग का भूमिपूजन और 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित डोम का लोकार्पण आज बुधवार को प्रातः 11.30 बजे होगा। इस कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जिला पंचायत नीमच अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में जनपद पंचायत नीमच अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल, भाजपा भादवामाता मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, जनपद सदस्य प्रहलाद भट्ट और ग्राम पंचायत सावन के सरपंच जितेन्द्रकुमार माली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस परियोजना में 1.75 करोड़ रुपए की लागत से 1.10 किलोमीटर लंबा मार्ग निर्मित किया जाएगा। नया मार्ग बन जाने से सावन से बालाजी मंदिर तक आवागमन और अधिक सुविधाजनक होगा। वहीं, 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित डोम का सामुदायिक उपयोग भी किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणजन इसका लाभ उठा सकेंगे। इस कार्यक्रम से क्षेत्र में धार्मिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
