नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शासकीय माध्यमिक विद्यालय भरभड़िया में मंगलवार को कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए हर्षोल्लास के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को सफल बनाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवीलाल सेन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने लक्ष्यों की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपने परिवार व गांव का नाम रोशन करना चाहिए। प्रधानाध्यापक बंशीलाल प्रजापति ने विद्यार्थियों को आगामी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कक्षा अध्यापकों दीप्ति परिहार और प्रिंयका छिपा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का सफल संचालन अनिल कुमार तोतला ने किया। इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि स्कूल और समाज के प्रति उनके कर्तव्य बोध को भी मजबूत किया।