नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने संघीय आदेश जारी करते हुए निलेश जोशी को नीमच जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि संघ में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निलेश जोशी, सहायक ग्रेड-3, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव, जिला नीमच को संघ की जिला शाखा का दायित्व सौंपा गया है। आदेश में उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर जिला शाखा की कार्यकारिणी का गठन कर उसकी जानकारी प्रांतीय निकाय को उपलब्ध कराएं। निलेश जोशी की नियुक्ति से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। उनके मित्रों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संघ से जुड़े सदस्यों ने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।