कर्तव्य दिवस पर संभागीय सदस्य बाबूलाल मेघवाल का सम्मान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्तव्य दिवस कार्यक्रम में संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने पर संभागीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेघवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री  हिम्मत सिंह जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष  विनोद कुमार पुनी, जिला संरक्षक  बद्रीलाल पुरोहित, जिला संगठन मंत्री  मन्नालाल बोहरा, जिला अध्यक्ष  सुनील कुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  सुजानमल मांगरिया ने  मेघवाल को दुपट्टा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला सचिव जगदीश बारीवाल, जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाड़ा, सह संगठन मंत्री विजय तिवारी, उपाध्यक्ष भागीरथ गुर्जर सहित संघ के कई पदाधिकारी मौजूद थे। मेघवाल के सम्मानित होने पर शिक्षक साथियों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनिल तोतला ने दी।

Top