नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग्स कनेक्शन में 6 आर्म्स लाइसेंस रद्द | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के तहत नीमच पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 6 शस्त्र (आर्म्स) लाइसेंस निरस्त कराए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तीन थानों—जावद, नीमच सिटी और मनासा—के लाइसेंस धारियों के विरुद्ध प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी को भेजे गए थे। जिला दंडाधिकारी ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17(3) (ख) के तहत लोकशांति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की। जिनके लाइसेंस निरस्त हुए उनमें जावद के शंकरलाल नायक, तखत सिंह जाट, बगदीराम धाकड़; नीमच सिटी के रायसिंह सुरावत तथा मनासा के पन्नालाल गुर्जर और प्रभुलाल पाटीदार शामिल हैं। नीमच पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Top