नीमच टुडे न्यूज़ | सिंगोली क्षेत्र स्थित पावन जोगणिया माता जी शक्तिपीठ मंदिर, बैगु में क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में भक्ति और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।समारोह में समाज की मातृशक्ति को विशेष सम्मान देते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ममता देवी सीपी मेवाड़ा (बिजोलिया) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर दुर्गादेवी ललित मेवाड़ा (मांडलगढ़), कौशल्या मेवाड़ा, भूमिका मेवाड़ा तथा कैलाशदेवी मेवाड़ा (हुडा) को दायित्व दिया गया। रचना मेवाड़ा को सचिव नियुक्त किया गया।इस पावन अवसर पर भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने समाज की एकता, संगठन और संस्कारों को बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल मेवाड़ा (धारला), उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा (टहला), कोषाध्यक्ष ललित मेवाड़ा, सचिव कमलेश मेवाड़ा (धामंचा) सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रचना मेवाड़ा एवं मनोज मेवाड़ा (गोपालपुरा) ने किया।
सिंगोली से अंकित प्रकाशचंद्र मेवाड़ा की रिपोर्ट।

