केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने अफीम तस्करी में किया बड़ा पर्दाफाश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), नीमच ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत अहम कार्रवाई की है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर 08 फरवरी 2026 को नीमच टीम ने मंदसौर क्षेत्र से निम्बाहेड़ा (राजस्थान) की ओर जा रही एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल की निगरानी की।

बीपीएल चौराहा, मंदसौर पर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर दो व्यक्तियों के कब्जे से 1.563 किलोग्राम अफीम तथा 3.726 किलोग्राम संदिग्ध टांका बरामद हुआ। अधिकारियों ने विधिक औपचारिकताओं के बाद मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया। CBN नीमच ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

Top