नीमच में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन, पंकज कृष्ण महाराज ने दिया सत्संग संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच श्रीमद् भागवत प्रेमी विहिप राधे राधे महिला मंडल नीमच द्वारा धनेरिया मार्ग बघाना स्थित यादेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में पंडित पंकज कृष्ण महाराज वृंदावन धाम वालों ने भक्तों को सत्संग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सत्संग भक्ति करने वालों के जीवन में दुःख कभी नहीं आता। संतो के सानिध्य में जीवन सोना बन जाता है और बुरे संगत में सोना भी खो जाता है। महाराज ने कहा कि मृत्यु के बाद व्यक्ति कुछ भी साथ नहीं ले जाता, केवल पुण्य कर्म साथ जाते हैं। गंगा नदी में स्नान से शरीर पवित्र होता है, लेकिन भागवत श्रवण से मन पवित्र होता है।

कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना चाहिए और सदैव पुण्य कर्म में लिप्त रहना चाहिए। बच्चों के नाम महापुरुषों या भगवान के नाम पर रखने से उनके जीवन में प्रगति होती है। कार्यक्रम में नारद मुनि, गुरु शुक्राचार्य, अजामिल, गजेंद्र मोक्ष, राधा रानी, श्री राम और कृष्ण जन्म जैसे धार्मिक प्रसंगों का नैतिक दृष्टिकोण में महत्व बताया गया। श्री कृष्ण जन्म प्रसंग पर भक्त भाव-विभोर हो गए। बालक कौस्तुभ पुत्र वैशाली सुजीत यादव को बालकृष्ण के रूप में श्रृंगारित किया गया। नंद बाबा का अभिनय गणेश ने, यशोदा मैया का अभिनय सुनिता चौधरी ने किया। आरती, पोथी पूजन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

Top