कर्मचारी कल्याण प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें: एडीएम कलेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच  जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम कलेश ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारी कल्याण से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने पेंशन, समयमान, वेतनमान, डीए एरियर सहित अन्य स्वत्वों का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने निर्वाचन ड्यूटी में कार्यरत शासकीय सेवकों को ड्यूटी प्रमाणीकरण पत्र जारी करने तथा शिक्षकों के लंबित समयमान, वेतनमान व डीए एरियर के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग रखी। म.प्र. शिक्षक कांग्रेस, राज्य कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पटवारी संघ और लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने भी अपने-अपने मांग पत्र प्रस्तुत किए। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि पात्र शिक्षकों के क्रमोन्नति, समयमान और वेतनमान संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। एडीएम ने सभी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Top