क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर विकास मदनानी की दुबई में गूंज, अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा भारत की शिक्षा का विजन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | शहर के प्रतिष्ठित Creative Minds Global School के डायरेक्टर विकास मदनानी को दुबई में आयोजित World Education Summit 2026 में बतौर स्पीकर आमंत्रित किया गया। उन्होंने वैश्विक मंच से “Education Leadership in the Age of Disruption” विषय पर अपने विचार रखते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में स्कूली शिक्षा की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विकास मदनानी का जिला हॉकी संघ की तरफ से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया । स्वागत समारोह में जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष अक्षय पुरोहित, कोषाध्यक्ष इम्तियाज खान, सचिव बाबूराम चेत्तरी तथा Khelo India Small Centre कोच प्रियंका जोहरी उपस्थित रही।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने विकास मदनानी की उपलब्धियों को सराहा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके योगदान को सम्मानित किया। दुबई के फाइव स्टार होटल Shangri-La Hotel, Dubai में आयोजित इस सम्मेलन में 25 देशों से लगभग 400 शिक्षाविद शामिल हुए। विशेष बात यह रही कि इस अंतरराष्ट्रीय पैनल डिस्कशन में विकास मदनानी एकमात्र भारतीय शिक्षाविद थे, जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन के पश्चात उन्हें दुबई के अग्रणी शिक्षण संस्थान GEMS Modern Academy के विशेष भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को करीब से समझा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर एकमात्र भारतीय प्रतिनिधि के रूप में विकास मदनानी की उपस्थिति न केवल क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल बल्कि पूरे नीमच शहर और क्षेत्र के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण बन गई है।

Top