विकसित भारत बजट 2026–27 पर महिला संवाद, नारी शक्ति की भूमिका पर जोर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर स्थित अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास में “विकसित भारत बजट 2026–27” को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष रवि गोयल, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, महामंत्री दुर्गेश शर्मा, जनपद सदस्य रतन मालावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में नारी शक्ति को केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति-निर्माण और नेतृत्व में भागीदार बनाया गया है। यह भी उल्लेख किया गया कि लगातार नौवीं बार महिला वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman द्वारा देश का बजट प्रस्तुत किया जाना ऐतिहासिक है। बताया गया कि विकसित भारत बजट 2026–27 में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, स्टार्ट-अप, स्वयं सहायता समूह और आर्थिक स्वावलंबन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के व्यापक प्रावधान किए गए हैं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति की सशक्त भागीदारी से ही विकसित भारत @2047 का संकल्प साकार होगा।

Top