नीमच टुडे न्यूज़ | गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में विधायक दिलीप सिंह परिहार और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने 100 छात्राओं और महिलाओं को लाइसेंस और हेलमेट वितरित किए। छात्राओं ने उत्साह दिखाया। लाभार्थी वैदिका ने कहा कि हेलमेट उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और लाइसेंस से ड्राइविंग आसान होगी। विधायक परिहार ने छात्राओं से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का आग्रह किया। कलेक्टर चंद्रा ने वाहन का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी। अभियान के अगले चरण में जावद और मनासा में शिविर आयोजित होंगे। अब तक 260 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है