नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच Rotary International मंडल 3040 के रोटरी वर्ष 2026-27 हेतु आयोजित तीन दिवसीय मार्गदर्शक सेमिनार Anuraga Heritage Resort में सम्पन्न हुआ। इस सेमिनार में Rotary Club of Neemuch Cantt के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप ओसवाल (असिस्टेंट गवर्नर 2026-27) ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 संस्कार कोठारी एवं प्रथम महिला दीप्ति कोठारी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेमिनार के दौरान रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के अध्यक्ष हर्ष मित्तल ने उन्हें “नेतृत्व की शुरुआत ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से होती है” विषय पर विशेष सम्मान दिया। यह दायित्व उन्हें उनके पूर्व अध्यक्षीय कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और संगठनात्मक दक्षता के आधार पर सौंपा गया है। कार्यक्रम में डॉ. इंद्रजीत चौधरी, प्रज्ञा मेहता, सुशील मल्होत्रा, धीरज दत्ता और गुरुदास अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। रोटरी क्लब नीमच कैंट के अध्यक्ष आशीष दरक एवं सचिव विशाल जैन सहित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।