नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच ग्राम पानोली में शनिवार को आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, श्वास रोग, उच्च रक्तचाप, अर्श, गैस, अम्लपित्त जैसी बीमारियों की जांच की गई और 63 रोगियों को निशुल्क औषधियां तथा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। बीपी और शुगर की जांच भी नि:शुल्क कराई गई।
शिविर में डॉ. नाथू सिंह मौर्य, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. धीरज डावर, हरिश दास बैरागी, हेमंत व्यास, सुधा भदौरिया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं। इसी दिन आयुष भवन में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र नीमच के माध्यम से एमएसएमई उद्योगों के विकास एवं निवेश प्रोत्साहन के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के एमएसएमई प्रतिनिधि और नव उद्यमियों को औद्योगिक भूमि, भवन आवंटन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक लोन प्रक्रिया और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उद्योग संघ नीमच एवं झांझरवाड़ा के प्रतिनिधि और प्रमुख उद्योगपति भी उपस्थित रहे।