नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत जिले में लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को सिविल हॉस्पिटल मनासा में नि:शुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद एवं बीएमओ डॉ. उमेश बसेर के मार्गदर्शन में किया गया।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. ऋतुराज शर्मा तथा नेत्र चिकित्सा सहायक रमेशचंद्र अहीरवार ने आशा, आशा सुपरवाइजर और अर्बन आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से मरीजों की जांच की। शिविर में कुल 64 नेत्र रोगियों ने लाभ लिया। जांच के दौरान 12 मोतियाबिंद, 4 नाखूना, 17 दूर की नजर के चश्मे, 14 पास की नजर के चश्मे, 16 आंखों की एलर्जी तथा 4 अन्य नेत्र रोगियों की पहचान की गई। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां एवं परामर्श प्रदान किया गया। अभियान के तहत आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।