महाशिवरात्रि पर जवाहर नगर में  23 वर्षों की परंपरा के तहत हुआ भव्य पंचकुंडीय हवन रुद्राक्ष वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम । @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नीमच के जवाहर नगर क्षेत्र में पिछले 23 वर्षों से चली आ रही परंपरा को इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निभाया गया। पंडित प्रशांत व्यास के सान्निध्य में पंचकुंडीय हवन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह पंचकुंडीय हवन का विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। मंत्रोच्चार और वैदिक रीति से संपन्न हुए इस हवन में वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। हवन का समापन प्रातः 11:15 बजे पूर्णाहुति के साथ किया गया।हवन के पश्चात रुद्राक्ष को विधिवत सिद्ध कर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव का आशीर्वाद मानते हुए ग्रहण किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से यह धार्मिक परंपरा निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है।
 

Top