ग्वालटोली स्थित श्री उमापति महादेव मंदिर में पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, 56 भोग व भजन संध्या आज | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच के ग्वालटोली में स्थित श्री उमापति महादेव मंदिर में यादव समाज समिति एवं सर्व समाज के तत्वावधान में महाशिवरात्रि का पावन पर्व भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन है, जिसकी शुरुआत 12 फरवरी को हल्दी की रस्म के साथ हुई थी। अगले दिन शुक्रवार  मेहंदी समारोह तथा शनिवार को  महिला संगीत का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रविवार  को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती आयोजित की जाएगी। आरती उपरांत 56 भोग अर्पित किए जाएंगे तथा भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में  श्रद्धालु से पधारने का आग्रह किया गया हैं । आयोजन समिति के अनुसार 16 फरवरी को हवन का कार्यक्रम होगा, जबकि 17 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। भंडारा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजन में मंदिर समिति की भी सक्रिय भागीदारी रही। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में शिवभक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Top