नीमच-महू हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर,पति-पत्नी की मौत  | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 4 बजे नीमच-महू हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।घटना में मृतकों की पहचान दिनेश महाजन (57) और विमला बाई (55), निवासी पिपलिया जोधा के रूप में हुई। बताया गया है कि दोनों स्कूटी से पिपलिया की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही अर्टिगा कार (MP 44 ZG 1773) ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। आरोपी चालक रघुनंदन नागदा, निवासी विषलवास, थाना वागन, नीमच को पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Top