नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच होली के शुभ आगमन पर चौरसिया महिला मंडल नीमच द्वारा नागेश्वर धाम में फाग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंडल की वरिष्ठ सदस्य डॉ. माधुरी चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ को विविध व्यंजनों से तैयार 56 भोग अर्पित किए। इसके बाद ढोलक की थाप और घुंघरुओं की मधुर धुन पर भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं मां दुर्गा की स्तुति की गई। महिलाओं ने भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिता, सचिव विनिता, कोषाध्यक्ष प्रियंका, उपाध्यक्ष शिखा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना ने किया तथा आभार प्रीति चौरसिया ने माना।