जनसुनवाई में 92 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 92 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में जावद, नीमच सिटी, नयागांव, पिपलिया, रतनगढ़, सरवानिया बोर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने राजस्व, सामाजिक सहायता, भूमि, पेंशन और अन्य विभागीय मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर  चंद्रा ने सभी प्रकरणों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

Top