समाज के वरिष्ठों का किया गया सम्मान जन्मदिवस पर दी गई बधाई |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | यादव समाज के वरिष्ठ  लक्ष्मण सिंह शिव, पूर्व नारकोटिक्स अधिकारी, एमके पिपल, पूर्व  जिला अफीम अधिकारी एवं  कैलाश कर्णिक, पूर्व फूड अधिकारी के जन्मदिवस के अवसर पर यादव सर्कल पर यादव स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक समिति यादव सर्कल द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक समिति के अध्यक्ष राकेश सोन, यादव महासभा के अध्यक्ष यशवंत हरित, यादव महासभा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष घनश्याम सिंह पूर्व डीएसपी रवि सिंह अब, यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह लोक्स रमेश प्लास दरबारी लाल राजोरा अमर सिंह यादव घनश्याम प्लास, विनोद हरित,देव सिंह कर्णिक, मनोहर अब, यादव जी इंजीनियर करण डुंगरवाल सहित समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश सोन ने किया और आभार राकेश मौर्य बंटी ने माना।

Top