नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच समाजसेवी चंद्रशेखर जायसवार को मिशन नवभारत युवा मोर्चा, मध्य प्रदेश का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा की केंद्रीय कोर कमेटी की सहमति से की गई। केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में मिशन नवभारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन मंडलोई ने चंद्रशेखर जायसवार को पद और जिम्मेदारी सौंपा। इस अवसर पर उज्जैन संभाग अध्यक्ष भेरूलाल खदेड़ा ने नियुक्ति की जानकारी साझा की। चंद्रशेखर जायसवार ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए युवाओं को संगठन के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया है। उनकी नियुक्ति से मिशन नवभारत युवा मोर्चा मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूती देने की उम्मीद जताई जा रही है। नियुक्ति के बाद चंद्रशेखर जायसवार ने युवाओं से अपील की कि वे मिशन नवभारत के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाएं।