नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच श्री जैन श्वेतांबर भीड़ भंजन पारसनाथ मंदिर ट्रस्ट एवं श्री संघ नीमच के तत्वाधान में आयोजित 100 वर्षीय तपस्वियों के पारणा समारोह का आयोजन जैन भवन नीमच में किया गया। इस अवसर पर सभी 100 तपस्वियों का पारणा करवा कर उन्हें सम्मानित किया गया और नवकार मंत्र की आराधना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर के अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने कहा कि वर्षी तप तपस्या कार्यक्रम समाज में श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने इसे सम्मान योग्य कदम बताया। इस मौके पर भगवान आदिनाथ की जयघोष भी लगाई गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने परमात्मा की भक्ति में सहभागिता की। कार्यक्रम में महावीर जिनालय विकास नगर के अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया, राजमल छाजेड़, कोषाध्यक्ष किशन लाल लोढ़ा, राहुल पगारिया, आशीष सुराणा, दिनेश नागोरी, राजेश कच्छारा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। यह आयोजन जैन धर्म में तप और भक्ति की महत्ता को दर्शाता है।