अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध नपा नीमच की सख्त कार्यवाही, एकता कॉलोनी में 8 नल विच्छेद | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी  दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में नगर पालिका की जलकल शाखा की टीम ने रविवार, 15 फरवरी को एकता कॉलोनी में पहुंचकर अवैध नल संयोजनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8 नल संयोजन विच्छेद किए।मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर सुपरवाइजर  नाथूलाल नागर की अगुवाई में जलकल अमले ने पाइपलाइन का निरीक्षण कर गंदे पानी की शिकायत का निराकरण किया। निवासियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में अवैध नल कनेक्शन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बामनिया ने बताया कि अवैध नल कनेक्शन को रोकने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जनता से अपील की गई है कि अवैध कनेक्शन वाले लोग उसे शीघ्र वैध करवा लें ताकि भविष्य में परेशानी से बचा जा सके।

Top