नीमच में बैंक शाखाओं ने पूरे किए सभी लक्ष्य, हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित सभी स्वरोजगार हितग्राहीमूलक योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण करते हुए हितग्राहियों को लाभांवित करें। कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 6428 प्रकरणों में से 3664 प्रकरणों को स्वीकृत कर 3174 प्रकरणों में ऋण वितरण किया जा चुका है। शेष प्रकरणों को फरवरी अंत तक पूर्ण स्वीकृति एवं ऋण वितरण के साथ लक्ष्‍यपूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने पशुपालन, कामधेनु योजना और आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना के शेष लंबित प्रकरणों की स्वीकृति और प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत ब्याज अनुदान का लाभ हितग्राहियों को प्राथमिकता से देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा वर्ष 2026-27 के संभाव्य ऋण योजना (क्रेडिट प्लान) की पुस्तक का विमोचन भी किया गया

Top