बुजुर्ग महिला के गले से झपटी से चेन  दिन दहाड़े से  चेन स्नेचिंग की वारदात | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | जवाहर नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुजुर्ग महिला, लीलादेवी के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपटी और भाग निकले। यह पूरा मामला कैंट थाना इलाके का है। जवाहर नगर की रहने वाली लीलादेवी आगार कॉलोनी में अपने एक घर से दूसरे घर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक ही बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। जब महिला उनसे बात करने लगीं, तभी बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन खींचकर रफूचक्कर हो गए। वारदात के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और सीएसपी किरण चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Top