नीमच के चीताखेड़ा रामनगर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली का ढाला गिरने से 3 वर्षीय मासूम की मौत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा के रामनगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिया पिता कैलाश बंजारा (उम्र 3 वर्ष), निवासी उमेदपुरा, जावद, अपने मामा के यहां रामनगर आई हुई थी। घटना के समय जिया अन्य बच्चों के साथ घर के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रॉली का ढाला (साइड पट्टा) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Top