मप्र बजट 2026: नीमच जिले की उपेक्षा, कांग्रेस का तीखा प्रहार |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि बजट में नीमच जिले को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है और पिछले वर्ष की तुलना में जिले को कम लाभ ही मिला है। बाहेती ने तीनों स्थानीय विधायकों की विफलता को इसका मुख्य कारण बताया।बाहेती ने भादवा माता परिसर के विकास के लिए स्वीकृत 10 करोड़ रुपये की अनुपस्थिति, ग्रामीण सड़कों के सीमित प्रावधान, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश की कमी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों की बेमौसम ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति और खाद की महंगी कीमतों पर बजट में कोई राहत न देने की बात उठाई।
इसके अलावा, चुनावी वादे जैसे 450 रुपये में रसोई गैस, गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल, और लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 रुपये भी गायब हैं।  बाहेती ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सवाल उठाया कि नीमच को बड़ी योजनाएं कब मिलेंगी और जिले का विकास कब होगा।

Top