मप्र बजट 2026: डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने जताई नीमच की निराशा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मोहन यादव नेतृत्व वाली सरकार का यह बजट नीमच जिले के लिए निराशाजनक रहा है। 438,317 करोड़ रुपए के इस बजट में केंद्र से 54,505 करोड़ रुपए और केंद्रीय करों की हिस्सेदारी से 1,12,137 करोड़ रुपए शामिल हैं, जबकि राज्य सरकार स्वयं 1,17,667 करोड़ रुपए करों से जुटाएगी और शेष राशि कर्ज से पूरी करेगी। डॉ. जाजू ने कहा कि बजट में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, सड़क, पेयजल और खेल जैसी योजनाओं को तो घोषित किया गया है, लेकिन नीमच जिले के लिए कोई नई योजना या विशेष प्रावधान नहीं किए गए हैं। पिछले वर्षों में घोषित योजनाओं का भी धरातल पर कोई लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने चेतावनी दी कि घोषित योजनाओं का क्रियान्वयन भी अनिश्चित काल तक स्थगित रह सकता है, जिससे जिले के विकास पर गंभीर असर पड़ेगा।

Top