नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश के बजट 2026 को लेकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनमोहसिंह ‘मन्नू बना’ ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं की उम्मीदों को तोड़ने वाला है, जिसमें रोजगार सृजन की ठोस योजना के बजाय केवल आंकड़ों और घोषणाओं का जाल बुना गया है। मन्नू बना ने कहा कि प्रदेश के कई विभागों में हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी नहीं कर रही। संविदा और आउटसोर्सिंग पर निर्भर होकर आंकड़े बढ़ाना वास्तविक समाधान नहीं है। स्टार्टअप और स्वरोजगार के नाम पर युवाओं को केवल कर्ज के जाल में फंसा कर भ्रम पैदा किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक विभाग के लिए स्पष्ट भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए, संविदा पदों को नियमित किया जाए और स्थानीय उद्योगों में युवाओं के लिए 75% रोजगार की गारंटी दी जाए। मन्नू बना ने चेतावनी दी कि जब तक स्थायी नौकरियां, पारदर्शी भर्ती और निवेश नीति नहीं बनेगी, बेरोजगारी का संकट गहराता रहेगा।