नीमच के 3,000 किसानों के लिए राहत की खबर, विधायक परिहार की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ । नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मंगलवार को विधानसभा में नीमच जिले के ग्राम बमोरा में किसानों की बिजली समस्याओं और सामाजिक सहायता की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि बमोरा में 132/33KV का नया ग्रिड स्थापित होने से लगभग 130 गांव के 3,000 किसान वोल्टेज की समस्याओं से मुक्त होंगे और उनके कृषि कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे। विधायक परिहार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में GBS बीमारी से प्रभावित लोगों के लिए सहायता की मांग भी की। मुख्यमंत्री ने इन दोनों प्रस्तावों को सहर्ष मंजूरी दी। इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि नीमच के विकास और किसानों की भलाई उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री की त्वरित निर्णय क्षमता और समस्याओं के समाधान के प्रति तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इससे जिले में किसानों और गरीब परिवारों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Top