नीमच: गौ सेवा संजीवनी वार्ड और कर्मचारी आवास का भव्य लोकार्पण समारोह | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले की जीरन तहसील के ग्राम चैनपुरा स्थित सेठ हंसमुख मार्ग पर जीवदया गौ रक्षा और गो सेवा के उद्देश्य से संचालित जैन गौशाला समिति द्वारा गौ सेवा संजीवनी वार्ड और कर्मचारी आवास का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। लंबे समय से बीमार गायों के उपचार हेतु संजीवनी वार्ड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसे दूर करने के लिए एमएस सोया ग्रुप और दिव्य ज्योति इंडस्ट्रीज के संचालक संजय कुमार शांतिलाल चोपड़ा परिवार के सहयोग से वार्ड का निर्माण किया गया। कर्मचारी आवास का निर्माण कटारिया पाइप्स, डीपी वायर्स, और डीपीके ज्वेलर्स, रतलाम के संचालक कांतिलाल प्रवीण कुमार अरविंद कुमार हेमंत कटारिया परिवार ने करवाया।

लोकार्पण अवसर पर गायों को हरा चारा और लापसी आहार करवाया गया। समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, वर्धमान स्थानक वासी जैन समाज के अध्यक्ष जयंतीलाल पीतलिया, गौशाला समिति के अध्यक्ष विमल कोठारी, समाजसेवी सूर्यकांता शांतिलाल चोपड़ा, गीताबेन हसमुख जैन सहित कई गणमान्य नागरिक और समाजजन उपस्थित थे। अतिथियों का सम्मान शाल एवं श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम का संचालन  संगीता जारौली ने किया।

Top