नीमच में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जनपद शिक्षा केंद्र नीमच द्वारा आयोजित विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग  बालक-बालिकाओं के उपकरण वितरण शिविर में सहभागिता कर बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान और उनके आत्मविश्वास को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। ऐसे शिविर न केवल दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाते हैं, बल्कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बच्चे निरंतर प्रगति करें, अपने सपनों को साकार करें और जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिँह जी चौहान,हेमंत जी हरित, लोकेश जी चांगल व  दिव्यांग बच्चे व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Top