नीमच में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में फरवरी से जून 2026 तक होने वाले सभी त्योहारों पर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और सक्रिय निगरानी करें। मुख्य चौराहों और मार्गों पर होलिका दहन स्थल का सुरक्षित चयन हो, जिससे यातायात और आमजन को कोई परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने, जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरा व्यवस्था, सीसीटीवी जांच और थाने में प्रतिदिन हाजरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मैदानी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश भी दिए, ताकि त्योहारों पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Top