नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला पंचायत नीमच के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैष्णव की अध्यक्षता में जिले में कार्यरत किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 16 FPOs और वाटरशेड द्वारा संचालित 3 FPOs के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में किसानों को निर्देश दिया गया कि वे उत्पादन के साथ-साथ प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, यंत्रीकरण और साइलेज मेकिंग जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य करें। कृषि और संबद्ध विभागों को भी FPOs के सदस्यों को लाभान्वित करने हेतु विशेष पहल करने के निर्देश दिए गए। उप संचालक कृषि श्री पी.सी. पटेल ने आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में युवा संगम – रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला 25 फरवरी को आईटीआई, नीमच में आयोजित किया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता वाले 18-35 वर्ष के अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में भर्ती का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज और रोजगार पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होगी।