नीमच टुडे न्यूज़ । नीमच और मनासा में गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठकें 18 फरवरी 2026 को आयोजित की गईं। नीमच में परशुराम भगवान मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे और मनासा तहसील के फुलपुरा गांव में चमत्कारी बालाजी मंदिर परिसर में शाम 5 बजे आयोजित बैठकों में वेद लक्ष्मणा ने गौ माता के गुणों पर विचार साझा किए। बैठक में अभियान से जुड़े सभी गो भक्तों और संतों ने गौ सेवा एवं संरक्षण के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने गो सेवा की प्रतिज्ञा ली और गौ प्रार्थना की। इस अवसर पर गौ सम्मान दिवस 27 अप्रैल 2026 को मनाने का निर्णय लिया गया। गौ भक्त एवं गोपालक 27 अप्रैल को सुबह 10 से 11 बजे के बीच तहसील कार्यालय पहुंचेंगे और तहसीलदार के समक्ष गाय को राष्ट्रमाता, राष्ट्र धरोहर और राष्ट्र आधार का दर्जा दिलाने हेतु प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से प्रार्थना करेंगे। युवाओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।