नीमच में त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति बैठकें और फ्लैग मार्च आयोजित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आगामी रमजान, होलिका दहन, धुलेंडी और रंग पंचमी के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अंकित जायसवाल (पुलिस अधीक्षक, नीमच) के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का संदेश दिया गया। बैठकों में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

अधिकारियों ने सभी वर्गों से त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जनसंवाद कार्यक्रमों में आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Top