हल्दी की खेती से किसान लादूराम को 1.10 लाख का शुद्ध लाभ, अवैध खनन पर 5 वाहन जब्त | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जावद विकासखंड की ग्राम पंचायत बधावा के कसमारिया गांव के किसान लादूराम माली ने औषधीय फसल हल्दी की उन्नत खेती अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले वे मूंगफली, सोयाबीन और मक्का जैसी परंपरागत फसलें उगाते थे, लेकिन सीमित वर्षा और बढ़ती लागत के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत वाटरशेड टीम से प्रेरित होकर उन्होंने 1.50 बीघा में हल्दी की खेती शुरू की।

23,200 रुपये की सहायता से मल्चिंग, मिनी स्प्रिंकलर और उन्नत बीजों का उपयोग किया। करीब 75 हजार की लागत के बाद उन्हें 1.85 लाख की आय हुई और 1.10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ मिला। इधर, जावद और सिंगोली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने चार डंपर और एक जेसीबी जब्त की है। कार्रवाई गजेन्द्र सिंह डाबर के नेतृत्व में की गई। वाहन नयागांव चौकी और सिंगोली थाने में अभिरक्षा में रखे गए हैं।

Top