नीमच में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 110 रोगियों ने लिया लाभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आयुष विभाग नीमच द्वारा गुरुवार को वृद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन आयुष विंग एवं पंचकर्म थेरेपी सेंटर, नीमच में किया गया। शिविर में कुल 110 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। उपस्थित मरीजों की निःशुल्क बीपी और शुगर जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया तथा औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. पंकज कुमार पाटीदार, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. निकिता बघेल और डॉ. राहुल जायसवाल सहित आयुष स्टाफ ने सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा  हरीश दास बैरागी,  माया घारू एवं  भावना बैरागी ने भी सहयोग किया। आयुष विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित कर आमजन को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Top