नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश शासन की 16 प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्यपूर्ति में 640 अंक हासिल कर नीमच जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में आयोजित कमिश्नर, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस में दी गई। बैठक में नवीन शिक्षा सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने पर प्रवेशोत्सव आयोजित करने और ड्रॉपआउट प्रतिशत शून्य रखने के निर्देश दिए गए। आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में प्रत्येक विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, वन अधिकार दावों के निराकरण, पीएम सूर्य घर योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। एनआईसी कक्ष, नीमच में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।