नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के जीरन क्षेत्र में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय संजय अहिरवार (पिता: तुलसीराम) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलने पर परिजन ने तत्काल डायल 112 की मदद से संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जीरन पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल, नीमच रेफर किया।
जिला अस्पताल में परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। से परिवारिक सदस्य गहरे सदमे में हैं, जबकि स्थानीय लोग स्तब्ध और शोकाकुल हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटा कर जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।