विसलवास बामनिया में NSS शिविर का शुभारंभ, सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | Swami Vivekanand Government Postgraduate College Neemuch (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय संस्थागत स्तरीय आवासीय शिविर ग्राम विसलवास बामनिया में 20 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा, ग्राम सरपंच  अनिता भील, जनपद उपाध्यक्ष  महेश नागदा एवं जिला संगठक प्रो. आशीष सोनी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं Swami Vivekananda के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।

NSS स्वयंसेविका कुमकुम पाटीदार ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राकेश कुमार कस्वां ने स्वागत भाषण देते हुए शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथियों ने ग्राम चयन पर आभार व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिला संगठक प्रो. सोनी ने गांव की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. मिश्रा ने NSS के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसे व्यक्तित्व विकास और अनुशासन का माध्यम बताया। अंत में डॉ. चंचल जैन ने आभार व्यक्त किया।

Top